मस्क की कंपनी स्टारलिंक को टेलीकॉम मिनिस्ट्री की मंजूरी,देश में हाई स्पीड मिलेगी इंटरनेट की
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

मस्क की कंपनी स्टारलिंक को टेलीकॉम मिनिस्ट्री की मंजूरी,देश में हाई स्पीड मिलेगी इंटरनेट की

Spread the love

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है।अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है। इस आशय की जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है।

बता दें कि स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली है। स्टारलिंक भारत में 840 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से अनलिमिटेड डेटा देगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर मस्क की कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

दरअसल, स्टारलिंक, स्पेसएक्स का प्रोजेक्ट है, जो सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट देता है। इसके सैटेलाइट्स पृथ्वी के करीब घूमते हैं, जिससे इंटरनेट तेज और स्मूथ चलता है। ये खासकर उन ग्रामीण क्षेत्रों या पहाड़ आदि के उपभोक्ताों के लिये  बेहतर विकल्प साबित होगा जहां इंटरनेट नहीं पहुंच पाता है।

बता दें कि स्टारलिंक 2022 से इसके लिये कोशिश कर रही थी, लेकिन सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से इसमें देरी हुई। भारत सरकार ने डेटा सिक्योरिटी और कॉल इंटरसेप्शन जैसी शर्तें रखी थीं। स्टारलिंक ने इन शर्तों को माना, और मई 2025 में लेटर ऑफ इंटेंट मिलने के बाद अब लाइसेंस मिल गया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/