कल होगी मॅाक ड्रिल, सभी तैयारियां पूर्ण
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

कल होगी मॅाक ड्रिल, सभी तैयारियां पूर्ण

Spread the love

पहलगाम नरसंहार के बाद भारत व पाकिस्तान के तनावपूर्ण हो चुके संबंधों के बीच गृह मंत्रालय ने सात मई को हवाई हमले से बचाव की मॅाक ड्रिल करने के आदेश दिये हैं। इसके बाद सभी जगह आवश्यक तैयारियों को तेजी से अमली जामा पहनाया जा रहा है। देश में 1971 के बाद पहली बार ऐसी मॅाक ड्रिल कल होने जा रही है।  यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी मुख्यालयों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

DGP प्रशांत कुमार ने कहा- मॉकड्रिल के लिए यूपी में 19 जिलों की पहचान की गई है। एक जिला ए श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं। बाकी बी श्रेणी में हैं। यहां की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए शासन ने निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर यह मॉकड्रिल की जाए, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हम इन चीजों से निपट सकें।


;

प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इसमें दिख रहा है कि सायरन बजते ही लोग फर्श पर लेट जाते हैं। दोनों हाथों से अपने दोनों कान बंद कर लेते हैं। सिविलियंस को घायल होने पर अस्पताल ले जाने की ट्रेनिंग भी ली गई।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/