मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के आबू नाले में सोमवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , दरअसल सड़क से गुजरते लोगों ने शाम को आबू नाले में एक अज्ञात युवक की लाश तैरते देखी। जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई । जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से लाश को नाले से बाहर निकलवाया । लगभग 23 वर्षीय मृतक पेंट, टी-शर्ट और स्वेटर पहने हुए था। मृतक की नाक पर चोट के निशान थे। देखने में शव लगभग दो दिन पुराना लग रहा था । पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन आसपास के लोगों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया । अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत नाले में गिरकर हुई है ।।
Recent Posts
मेरठ का ‘इंसान’ बना ‘खलनायक’: इंस्टाग्राम पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बगड़िया मोहल्ले में एक युवक द्वारा
- June 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में नकली किन्नर बनकर वसूल रहे
Spread the love मेरठ: मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित हापुड़ चुंगी इलाके में उस समय
- June 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ: कंकरखेड़ा में रफ्तार का कहर, नशे
Spread the love मेरठ: के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात दुकान बंद कर स्कूटी से घर
- June 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


