उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस और एसओजी ने एक संयुक्त अभियान में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. अभियान में भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 5 लोग फरार हैं , नकली शराब की फैक्ट्री कई महीनों से चलाई जा रही थी. लेकिन, मुखबिर की सूचना पर पुलिस इस पर निगरानी रख रही थी. मेरठ के एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि बरामद हुआ नकली शराब का सामान करीब 50 लाख रुपए का है. पकड़े गए लोग नकली शराब को अंग्रेजी शराब के बड़े ब्रांड के नाम पर बेचते थे , फैक्ट्री से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला ईएनए 190 लीटर, तैयार शराब 50 लीटर, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कलर 80 लीटर और तमाम अंग्रेजी शराब के बड़े ब्रांड की बोतलों के ढक्कन मिले हैं. साथ ही अल्कोहल की मात्रा चेक करने के लिए एक पैमाना, शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले बारकोड टैग, 11 बंडल छोटे-बड़े शराब फ्लेवर का डिब्बा भी बरामद किया गया है ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


