शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकशी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकशी

Spread the love
20 Views
शाहजहांपुर में एक पिता ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। चारों बच्चों की हत्या गला काट कर की गई है। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद होने के कारण माना जा रहा है कि इस हत्याकांड को अंजाम पिता ने ही दिया है।  फिलहाल,पत्नी का मायके से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। आने  के बाद ही इस घटना की विस्तृत जानकारी मिलेगी। चार लोगों की हत्या के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गये हैं।
यह घटना रोजा के मानपुर गांव की है। यहां राजीव कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। उसके चार  बच्चे हैं। पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। सुबह राजीव के पिता खेत से घर लौटे तो इस घटना का पता चला। राजीव ने पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दी है।
घटना स्थल के बाहर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
घटना स्थल के बाहर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
राजीव के पिता पृथ्वी राज के मुताबिक उनकी बहू क्रांति एक दिन पहले मायके बरेली फतेहगंज पूर्वी के करौली गांव गई थी। दोपहर दो बजे के बाद वह भी खेत पर गन्ने की बोआई कराने चले गए थे। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे घर वापस आए तो मेन गेट बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया तो दीवार फांदकर अंदर पहुंचे।

उनके मुताबिक चारपाई पर उनकी पोती 12 वर्षीय कृति, नौ साल की सृष्टि, सात वर्षीय प्रगति व चौथे पांच वर्ष के रिषभ के शव पड़े थे। सभी की गर्दन कटी हुई थी। पास में ही बांका पड़ा था। कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे से राजीव का शव लटका था।

पृथ्वीराज का कहना है कि उनके बेटे के सिर में करीब दो साल पहले चोट लग गई थी। उसके बाद से वह अक्सर मानसिक तनाव में आ जाता था। उसने ऐसी ही परिस्थिति में किसी बात पर नाराज होकर घटना को अंजाम दिया होगा। वहीं एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक घर का दरवाजा भीतर से बंद था। इससे साफ है कि राजीव ने ही बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी जान दी है। मृतक की पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद स्थिति साफ होगी।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/