आईआईएमटी विश्वविद्यालय में किसान प्रशिक्षण,ड्रोन का उपयोग व फायदे बताये
मेरठ

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में किसान प्रशिक्षण,ड्रोन का उपयोग व फायदे बताये

Spread the love
31 Views

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित परियोजना अंतर्गत मृदा एवं पर्यावरण स्वास्थ्य संरक्षण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि इफको के मुख्य तकनीकी सलाहकार कृषि डॉ0 तरुणेंदु सिंह ने किसानों को खेती-बाड़ी में नैनो टेक्नोलॉजी के उपयोग पर प्रकाश डाला। ड्रोन का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों एवं छात्रों को ड्रोन के विभिन्न उपयोग व फायदे बताए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आईआईएमटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने किसान प्रशिक्षण को किसानों एवं जनता के हित में बताया। कुलपति महोदया ने इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटिड का आभार व्यक्त करते हुए कृषि विज्ञान महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा की गई अनूठी पहल की सराहना की। प्रशिक्षण के प्रथम व द्वितीय सत्र में डॉ. कामरान आजम ने गन्ने में लगने वाले रोग व कीट तथा उनके नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया। डॉ विभा यादव ने पॉपुलर की खेती द्वारा पर्यावरण नियंत्रण के बारे में बताया। प्रशिक्षणार्थ अशोक पंवार ने बढ़ते हुए पर्यावरण तथा जलवायु बदलाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण सुधार के लिए जागरूक होने की अपील की। प्रशिक्षण में 70 प्रगति किसानों तथा छात्रों प्रतिभाग किया।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. हर्षित सिन्हा ने प्रशिक्षण में आए सभी किसानों मुख्य अतिथि व अन्य प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग और इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वित्त पोषण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/