एडीएम से अभद्रता करने पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन समेत पचास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कालंदी में दलित दूल्हे को घोड़ी पर न बैठने देने को लेकर हुए विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने वाले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी समेत पचास लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट एडीएम सिटी के साथ हुई धक्कामुक्की व अभद्रता के मामले में की गई है।
दरअसल, सरधना क्षेत्र के कालंदी गांव में अनुसूचित जाति के युवक की बारात पर हमले के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, शेरा जाट और रविंद्र प्रेमी समेत करीब 50 कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता की।
विस्तार से देखिये,क्या हुआ था सपा प्रदर्शन के दौरान 👇
https://youtu.be/nMTJQS3elck
दरोगा प्रदीप कुमार की ओर से सिविल लाइन थाने में लोकसेवक को चोट पहुंचाने, उन्हें गलत तरीके से रोकने, किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला करने, दंगा भड़काने के लिए लोगों को उकसाने, सरकारी आदेशों की अवहेलना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि वीडियो क्लिप की मदद से सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

