
रेखा गुप्ता ने हाथ में ली दिल्ली की कमान, नौवीं मुख्यमंत्री बनीं
27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की गद्दी पर वापसी कर ली है। आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए भाजपा ने यह वापसी की है। आज रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में रेखा गुप्ता की नौंवे मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी हो गई। उनके साथ ही छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें अरविंद केजरीवाल को चार हजार से ज्यादा वोटों से हराने वाले प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं।
#WATCH | Along with Delhi’s new cabinet, led by CM Rekha Gupta, Prime Minister Narendra Modi greets the crowd at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/jiy2AbWjUd
— ANI (@ANI) February 20, 2025
आज हुए शपथ ग्रहण की विशेष बात यह भी रही कि इसमें देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने भी शिरकत की। रेखा गुप्ता के बाद शपथ ग्रहण करने वालों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।
#WATCH | BJP’s Kapil Mishra takes oath as a minister in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/PVDlRfsq1U
— ANI (@ANI) February 20, 2025
शपथ से पूर्व रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा था कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन पर भरोसा जताने के लिए वह पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद शीशमहल में नहीं रहेंगी।
#WATCH | BJP’s first-time MLA Rekha Gupta takes oath as the Chief Minister of Delhi. Lt Governor VK Saxena administers her oath of office.
With this, Delhi gets its fourth woman CM, after BJP’s Sushma Swaraj, Congress’ Sheila Dikshit, and AAP’s Atishi. pic.twitter.com/bU69pyvD7Y
— ANI (@ANI) February 20, 2025
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल का नाम देकर प्रचारित किया था। आरोप लगाया गया था कि इसके रिनोवेशन में नियमों को ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाला ने करोड़ों रुपये खर्च किये हैं। भाजपा शीश महल को चुनावी मुद्दा बनाने में कामयाब भी रही।
- सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता भाजपा की दूसरी महिला हैं जो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं।
- मौजूदा समय में भाजपा और NDA की 21 राज्यों में सरकार है। रेखा गुप्ता एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं।
- देश में फिलहाल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ही महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।
- दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित सबसे ज्यादा 15 साल मुख्यमंत्री रहीं। सबसे कम कार्यकाल सुषमा स्वराज का रहा है।
- follow us on 👇फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/