हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर सोनू मटका मेरठ में ढ़ेर
- टीपीनगर थाना क्षेत्र में वेदव्यासपुरी में मुठभेड़
- शाहदरा में दीपावली की रात किया था डबल मर्डर
- आकाश शर्मा व भतीजे ऋषभ की हत्या में शामिल
- दिल्ली पुलिस व एसटीएफयूपी ने किया एनकाउंटर
- हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर था सोनू मटका
शाहदरा में डबल मर्डर को अंजाम देने वाले सोनू मटका को आज सुबह वेदव्यासपुरी इलाके में मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। यह एनकाउंटर दिल्ली पुलिस व यूपी एसटीएफ टीम ने किया है। गोली लगने के बाद सोनू को इलाज के लिये ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
विस्तार से देखिये 👇
https://youtu.be/e-p94YxTYYU
पचास हजार के ईनामी सोनू मटका ने दीपावली की रात शाहदरा स्थित फर्श बाजार में आकाश शर्मा व भतीजे ऋषभ की हत्या कर दी थी। स्कूटी सवार सोनू के नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि सोनू मटका फरार हो गया था।
एनकाउंटर के बाबत जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस की अफसर।
सोनू मटका मूलरुप से बागपत का रहने वाला था। हालांकि, वह कई साल से दिल्ली में क्राइम कर रहा था। उस पर करीब 12 हत्या और डकैती के मुकदमे दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। सोनू मटका हाशिम बाबा और उमेश पंडित गैंग से जुड़ा हुआ था।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/