पुलिस की नरमी, ठसक व हनक संग कोर्ट में पेश हुआ शेख शाहजहां,कोर्ट ने कहा अभी जेल में ही रहने दो
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

पुलिस की नरमी, ठसक व हनक संग कोर्ट में पेश हुआ शेख शाहजहां,कोर्ट ने कहा अभी जेल में ही रहने दो

261 Views
  • हाईकोर्ट के सख्त रूख के बाद की गई गिरफ्तारी
  • 55 दिन से फरार चल रहा था शेख शाहजहां
  • कोर्ट ने दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
  • जमानत पर कोर्ट ने कहा-अभी उसे जेल में ही रहने दो
  • ईडी टीम पर हमले के आरोप में हुई है गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की महिलाओं का यौन शोषण व जमीन हड़पने के आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस हिरासत में होने के बावजूद शेख शाहजहां की अकड़ और पुलिस की नरमी साफ नजर आयी। पुलिस ने बीते दिवस यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के सख्त रूख अपनाने के बाद की है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवज्ञानम ने सोमवार को आदेश दिया था कि पुलिस हर हाल में चार मार्च को अगली सुनवाई में शाहजहां को कोर्ट में पेश करे। उसकी गिरफ्तारी पर कोई स्टे नहीं है। शेख की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने खुशी जाहिर की है।

दिलचस्प बात यह भी है कि संदेशखाली में अत्याचार की घटनाओं की सूचना चार साल पहले पुलिस को दी गई थी। यौन उत्पीड़न समेत 42 मामले दर्ज होने के बावजूद उसके खिलाफ चार्जशीट दायर करने में पुलिस ने चार साल लगा दिये। हाईकोर्ट ने इस पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। शेख को बंगाल पुलिस ने गुरुवार सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से गिरफ्तार किया था। वह 55 दिन से फरार था।

शेख की गिरफ्तारी के बाद खुशी मनाती महिलाएं। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
शेख की गिरफ्तारी के बाद खुशी मनाती महिलाएं।                                                                                                              फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

शाहजहां की गिरफ्तारी को लेकर साउथ बंगाल के ADG सुप्रतिम सरकार ने कहा कि वह 5 जनवरी को ED अफसरों पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी इसी मामले में हुई है, महिलाओं के रेप व जमीन कब्जाने के मामलों में नहीं।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद शेख शाहजहां के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गये थे। इस पर कोर्ट ने कहा कि उसे गिरफ्तार ही रहने दो। अगले 10 साल तक ये आदमी आपको बहुत व्यस्त रखेगा। आपको इस केस के अलावा कुछ और देखने का मौका नहीं मिलेगा। उसके खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। वह फरार भी था। जो कुछ भी आपको चाहिए, आप सोमवार को आइए। हमारे पास उसके लिए कोई सहानुभूति नहीं है। कोर्ट ने यह तल्ख टिप्पणी है। जब सुप्रतिम सरकार से पूछा गया कि क्या शेख शाहजहां पर सेक्शुअल असॉल्ट का कोई मामला है, तो उन्हें बताया कि इस गिरफ्तारी में सेक्शुअल असॉल्ट का कोई मामला नहीं है। शाहजहां के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। 7, 8 और 9 फरवरी को जो मामले दर्ज हुए हैं, वे सभी 2-3 साल पहले की घटनाओं के हैं, पर जांच-पड़ताल में समय लगेगा।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *