आयकर विभाग ने कांग्रेस के खाते फ्रीज किये, पार्टी ने इसे मोदी का डर बताया
लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी भी आयकर विभाग ने मांगी है। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लीयरैंस नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है।
मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा- कि अभी उनके पास बिजली का बिल भरने और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ों न्याय यात्रा बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।
बेहद कम समय के लिये बुलाई गई प्रेस वार्ता में अजय माकन ने कहा कि हिन्दूस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है। लोकतंत्र की तालाबंदी हो गई है। उन्हें 14 फरवरी को यह जानकारी मिली कि हम लोग जो चेक जारी कर रहे, बैंक उसे क्लियर नहीं कर रहे हैं। बताया गया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स पर तालाबंदी हो गई है। अजय माकन का कहना है कि ये कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए हैं यह लोकतंत्र फ्रीज हुआ है। हैरानी की बात है कि जब लोकसभा चुनाव की घोषणा में मुश्किल से दो हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के अकाउंट फ्रीज करके यह सरकार क्या दिखाना चाहती है।
पार्टी कोषाध्यक्ष ने बताया कि आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। ये पैसा किसी पूंजीपति का नहीं है। ये पैसा हमने ऑनलाइन क्राउडफंडिग करके जुटाया है। क्राउड फंडिंग से करीब 25 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए हैं। इनमें से भी बहुत से लोगों ने 100-100 रुपए से भी कम का चंदा दिया है। UPI से लोगों ने पैसे जमा कराए हैं। यूथ कांग्रेस का पैसा यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप से जुटाया गया पैसा है। हैरानी की बात है कि सरकार ने इनकम टैक्स ने इन पैसों को फ्रीज किया है।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

