जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने के लिए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. ऐसे ही भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बम-बारूद के साथ आतंकियों को पकड़ लिया गया है. जिला राजोरी की गुलाठी नामक जगह पर भारतीय सेना ने इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है जो किसी साजिश को अंजाम देने वाले थे. ये आतंकी ‘जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स’ से संबंध रखते हैं । जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में इन आतंकियों के साथ लोकल आतंकियों के गठजोड़ का भी पर्दाफाश कर दिया है जो फेरी वाले के रूप में, नशीले पदार्थ बेचने के रूप में इन आतंकियों की मदद कर रहे थे. फ़िलहाल पुलिस और आर्मी दोनों मिलकर सर्च ऑपरेशन कर रही हैं.’जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स’ के ये आतंकी संभवतः राजोरी जिले में ब्लास्ट करने की फिराक में थे. इसके अलावा इस क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के प्लान में भी थे । आपको बता दें कि इसी संगठन यानी ‘जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स’ के दो विदेशी आतंकियों को 13 दिसंबर के दिन पुंछ जिले में आर्मी द्वारा एनकाउंटर किया गया था. फ़िलहाल सेना और पुलिस दोनों ही इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच कर रही हैं ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

