गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही 8 साल के बच्चे की किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया. इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बच्चे के पिता को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को पलवल के बंद पड़े सरकारी अस्पताल के खंडहर में छुपाकर रखा था.बच्चे के अपहरण की यह घटना बीते 16 दिसंबर की शाम उल्लावास गांव में हुई थी. चौथी क्लास में पढ़ने वाला मासूम अपने घर के बाहर ही खेल रहा था. काफी देर तक बच्चा जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आस-पड़ोस और गांव भर में उसे ढूंढना शुरू किया. लेकिन बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर इसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए 24 घंटे के अंदर ही दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर 8 साल के मासूम को सकुशल बरामद कर लिया । गुरुग्राम के एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पीड़ित परिवार के सामने वाले घर में वो किराये के मकान में रह कर ऑटो चलाने का नाटक कर बच्चे पर लंबे समय से नजर रख रहे थे.क्योंकि तीन बहनों का अकेला भाई होने के कारण वो बच्चे के अपहरण पर अच्छी फिरौती मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


