ओलावृष्टि से नुकसान का अभी तक सर्वे न होने पर प्रदर्शन
- शासन ने दिया है नुकसान के सर्वे का आदेश
- मेरठ जिले में शुरू ही नहीं हो पाया सर्वे
- जिले में फसल कटना हो चुकी हैं शुरू
- कलेक्ट्रेट पर किसान संघ का प्रदर्शन
ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का अभी तक मेरठ जिले में सर्वे का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। वह भी तब जबकि फसल काटना शुरू हो चुकी है। भारतीय किसान संघ ने आज मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए यह सवाल किया कि फसल कटने के बाद कैसे सर्वे होगा और कैसे आकलन होगा कि अमुक किसान का कितना नुकसान हुआ है।
संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि सरकार ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिये फसल का सर्वे कराने के निर्देश दे चुकी है। इसके अलावा निराश्रित गोवंशों के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। झुंड बनाकर गौवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं हिंसक सांड राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं।