बड़े बकायेदारों पर नगर निगम का एक्शन, कई दुकानों पर सीलिंग की कार्यवाही
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम का एक्शन, कई दुकानों पर सीलिंग की कार्यवाही

Spread the love
  • बड़े बकाएदारों पर नगर निगम का एक्शन
  • हाउस टैक्स न जमा करने वालों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • दिल्ली रोड स्थित मेहताब सिनेमा में की गई कार्रवाई
  • दुकानदारों का आरोप बिना नोटिस दिया की कार्रवाई
  • टैक्स जमा कराने की चेतावनी देकर वापस लौटी टीम

पिछले काफी समय से टैक्स ना जमा करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आई। बुधवार को नगर निगम के अधिकारी प्रवर्तन दल के साथ टैक्स जमा न करने वालों पर सीलिंग की कार्रवाई करने दिल्ली रोड स्थित मेहताब सिनेमा पहुंचे।इस दौरान टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जैसे ही प्रवर्तन दल ने सीलिंग की कार्यवाही शुरू की तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि उनके पास टैक्स जमा करने का कोई नोटिस नहीं आया है। और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।

इस बात को दरकिनार करते हुए प्रवर्तन दल की टीम ने कई दुकानों पर सीलिंग की कार्यवाही कर डाली। सीलिंग की कार्रवाही से घबराए कुछ दुकानदारों ने मौके पर ही टैक्स की आधी से ज्यादा धनराशि जमा कर दी और बाकी धनराशि के लिए समय मांगा। जिसके बाद नगर निगम की टीम अन्य दुकानदारों को टैक्स जमा कराने की चेतावनी देकर वापिस लौट आई।

(विस्तार से देखिये👇)

https://youtu.be/mvB3EiRuI34

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

1 Comment

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *