राजधानी दिल्ली के बाद असम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड सामने आया है। आफताब की तर्ज पर एक महिला ने अपने पति व सास की हत्या कर शव के टुकड़े तीन दिन तक फ्रिज में संभाल कर रखे। इसके बाद इन टुकड़ों को मेघालय ले जाकर चेरापूंजी की खाई में फेंक दिया। दोनों की हत्या महिला ने अपने प्रेमी व एक दोस्त की मदद से की थी। वारदात को अंजाम अगस्त 2022 में किया गया था जबकि अब पुलिस ने तीनों हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

बता दें कि दिल्ली में लिव इन में रह रहे आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर उन्हें फ्रीज में रख दिया था। रोज वह देर रात घर से निकल कर इन एक एक टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंक आता है। अब असम में इसी तर्ज पर इस दोहरे हत्याकांड़ को अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान पति अमरेंद्र डे और सास शंकरी डे के रूप में की गई है। पुलिस ने महिला बंदना कलिता, उसका प्रेमी धनजीत डेका और दोस्त अरूप दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक हत्या सात माह पूर्व की गई थी। हत्या के बाद बंदना ने पति और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद ही अमरेंद्र के चचेरे भाई ने भी उसी थाने में रिपोर्ट लिखवाई, जिससे पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। जांच पड़ताल शुरू हुई तो इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने शव के अवशेषों को बरामद कर लिया। इन लोगों ने मेघालय के चेरापूंजी में दो अलग-अलग खाई में इन्हें फेंका था। सास के शव के कुछ टुकड़ों को मेघालय से बरामद किया गया है। बाकी सबूतों की भी जांच जारी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


4 Comments
Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?