एटीएम कार्ड बदल कर लाखों उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
- एटीएम आने वालों का बदल देते हैं कार्ड
-
दोनों बदमाशों से 84 कार्ड बरामद
-
दोनों बदमाश जिला गाजियाबाद के रहने वाले
-
मेरठ की जानी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
अब तक कई लोगों को लगाया लाखों का फटका
एटीएम कार्ड बदलकर भोले भाले लोगों के खाते से रूपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 84 एटीएम कार्ड बरामद किये हैं। पकड़े गये दोनों बदमाश जिला गाजियाबाद के रहने वाले हैं। मेरठ की जानी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बदमाशों में वसीम व आसिफ शामिल हैं। दोनों ही थाना लोनी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि ये लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिये आने वाले लोगों के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकाल लेते हैं। अब तक ये लोग भोले भाले लोगों को लाखों रूपये का चूना लगा चुके हैं। मंगलवार को एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।
(विस्तार से देखिये 👇)
https://youtu.be/So51egTi8ZU


2 Comments
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?