देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट ने बीबीसी पर भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन पर रोक लगाने की मांग करते हुए की होने वाली सुनवाई से भी इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस रूख से हिंदू सेना को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यह याचिका हिंदू सेना अध्यक्ष ने दायर की थी।
बता दें कि हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की तरफ से दायर याचिका में गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बना कर भारत को अस्थिर करने की साजिश की NIA से जांच की भी मांग की गई थी। दरअसल, इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर लगे बैन को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। शीर्ष अदालत ने केंद्र से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। इस डॉक्युमेंट्री में गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ कई दावे किए गए हैं, जिसको लेकर केंद्र ने सोशल मीडिया और आनलाइन चैनलों पर इसे बैन कर दिया था।


1 Comment
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/ph/register-person?ref=IU36GZC4