दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन इलाके से अगवा हुई 15 साल की एक नाबालिग लड़की को बरामद लिया है. दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने के दो पुलिसकर्मी, मेवात में 46 दिन तक स्थानीय लोगों की तरह हुलिया बनाकर रहे, जिससे कि वो अपहृत लड़की की छानबीन कर सकें. आखिरकार पुलिस ने बच्ची को बदरपुर बॉर्डर के पास से बरामद कर लिया । इसके साथ ही नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिमी दिल्ली पुलिस के डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शोएब खान है । डीसीपी दीपक पुरोहित के मुताबिक शोएब ने एसके सिन्हा नाम से फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाया था. उसने फेसबुक पर राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाली 15 साल की एक लड़की से नाम बदलकर दोस्ती की और फिर लड़की को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने जब सोशल मीडिया पर लड़की का प्रोफाइल खंगाला तो पता चला कि वह फेसबुक पर एसके सिन्हा नाम के एक शख्स से लगातार चैटिंग कर रही थी. पुलिस ने जब एसके सिन्हा की प्रोफाइल खंगालनी शुरू की तो पता चला कि एसके सिन्हा का असल नाम शोएब खान है. आरोपी शोएब, मेवात इलाके का रहने वाला है. शोएब पर आरोप है कि वह 23 अक्टूबर को लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार के मुजफ्फरपुर ले गया. फिर वहां से आजमगढ़ गया और वहां कुछ दिन अपने दोस्तों के पास रहा. आरोप है कि शोएब ने वहां पर नाबालिग के साथ रेप किया और उसके बाद उसे लेकर मेवात पहुंच गया ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


