एक तरफा मोहब्बत में युवती के घर फायरिंग
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

एक तरफा मोहब्बत में युवती के घर फायरिंग

Spread the love
  • सिरफिरे आशिक ने किया युवती का जीना मुहाल
  • एक तरफा मोहब्बत में अंधा बना आशिक
  • ज़िद के चलते पीड़िता के घर फायरिंग
  • लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा मोहब्बत में पीड़िता का जीना मुहाल कर दिया है।

दरअसल पीड़िता ने लिसाड़ी गेट पुलिस को बताया कि पिछले कई वर्षों से समद नाम का एक युवक उसको परेशान कर रहा है। एक तरफा मोहब्बत और पीड़िता से शादी की जिद ने आरोपी को इतना अंधा बना दिया कि उसने प्रताड़ना की इंतहा पार कर दी। इतना ही नही आरोपी ने पीड़िता से शादी की जिद के चलते उसके घर पहुंच कर फायरिंग कर डाली, पीड़िता ने बताया कि कई वर्ष पूर्व वह स्कूल जाया करती थी लेकिन इसी बीच समद उसकी जिंदगी में आ गया और उसको परेशान करने लगा जिसके चलते भाई ने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी आरोप है। आरोपी समद अब युवती से शादी के चक्कर में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

1 Comment

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *