- जागृति विहार स्थित है बीडीएस कालेज
विवाद का कारण एक युवती बताई गई
मारे गये युवक का नाम कार्तिक गुर्जर है
कार्तिक फफूँडा का रहने वाला था
मौक़े पर पथराव की भी सूचना
मौक़े पर कुछ युवकों की जमकर धुनाई - तीन युवकों को न्यूटिमा में भर्ती कराया गया
https://www.youtube.com/watch?v=G8-X8l3U6Qg
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि कार्तिक भड़ाना अपने एक रिश्तेदार की सगाई में जाने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। एक अन्य दोस्त को लेने वे जाग्रति बिहार के बीडीएस स्कूल के पास आये थे। वहां पहले से मौजूद लड़कों से इनकी कहासुनी और फिर मारपीट हुई। इसी दौरान तरुण नामक लड़के ने कार्तिक को चाकू मार दिया और उसकी मौत हो गई। एक लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इससे पूर्व पुलिस जब युवक को हिरासत में लेकर जा रही थी तो भीड़ उस पर टूट पड़ी। हालांकि किसी तरह पुलिस युवक को हिरासत में लेकर जीप में बैठाकर मेडिकल थाने ले गई। मौके पर पहुंचे लड़कों ने बताया कि पहले भी कार्तिक और तरुण का झगड़ा हुआ था, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। बुधवार को यह झगड़ा इतना बढ़ा कि तरुण ने कार्तिक की हत्या कर दी।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/