जागृति विहार स्थित है बीडीएस कालेज विवाद का कारण एक युवती बताई गई मारे गये युवक का नाम कार्तिक गुर्जर है कार्तिक फफूँडा का रहने वाला था मौक़े पर पथराव की भी सूचना मौक़े पर कुछ युवकों की जमकर धुनाई
तीन युवकों को न्यूटिमा में भर्ती कराया गया
मेरठ जागृति विहार, सोमदत विहार स्थित बीडीएस कालेज में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट हत्या तक जा पहुंची। किसी युवती को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला गया। युवक की हत्या की खबर जैसे ही परिजनों को पता चली वहां भारी भीड़ में लोग पहुंच गये। कुछ लोगों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी गई। दोनों गुटों की तरफ से पथराव की भी सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। मारे गये युवक का नाम कार्तिक है और वह खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव का निवासी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये ग्रामीणों ने पुलिस को दो घंटे का समय दिया है। हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विस्तार से देखिये 👇
दरअसल, कार्तिक भड़ाना फफूंडा गांव निवासी संजय भड़ाना का बेटा है। वह किसान हैं। पिछले कुछ समय से उनका परिवार मेरठ के शास्त्रीनगर में रह रहा है। कार्तिक कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम कार्तिक कहीं जा रहा था। तभी दूसरे छात्रों का गुट भी वहां पहुंच गया। उन लोगों ने कार्तिक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। तभी छात्रों के गुट ने मिलकर कार्तिक पर चाकू से हमला कर दिया। तरुण नामक युवक ने कार्तिक को दौड़ाकर चाकू मारे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्तिक ने दम तोड़ दिया।
बीडीएस कालेज जागृति विहार,मेरठ के छात्र कार्तिक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इसे लेकर वहां जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस के आश्वासन पर पिता बराबर बोलते रहे कि आखिर दो घंटे कब खत्म होंगे ?@DmMeerut ,@meerutpolice ,@igrangemeerut @adgzonemeerut @my_cmyogi pic.twitter.com/bKFY5bhtRc
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि कार्तिक भड़ाना अपने एक रिश्तेदार की सगाई में जाने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। एक अन्य दोस्त को लेने वे जाग्रति बिहार के बीडीएस स्कूल के पास आये थे। वहां पहले से मौजूद लड़कों से इनकी कहासुनी और फिर मारपीट हुई। इसी दौरान तरुण नामक लड़के ने कार्तिक को चाकू मार दिया और उसकी मौत हो गई। एक लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इससे पूर्व पुलिस जब युवक को हिरासत में लेकर जा रही थी तो भीड़ उस पर टूट पड़ी। हालांकि किसी तरह पुलिस युवक को हिरासत में लेकर जीप में बैठाकर मेडिकल थाने ले गई। मौके पर पहुंचे लड़कों ने बताया कि पहले भी कार्तिक और तरुण का झगड़ा हुआ था, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। बुधवार को यह झगड़ा इतना बढ़ा कि तरुण ने कार्तिक की हत्या कर दी।