पुलिस ने यहां से दबोचा मेरठ का ये बड़ा डकैत
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

पुलिस ने यहां से दबोचा मेरठ का ये बड़ा डकैत

Spread the love
  • 25 हजार के इनामी बदमाश विशाल के पैर में लगी गोली
  • पुलिस मुठभेड़ में हुआ बदमाश विशाल घायल
  • डकैती के मामले में फरार चल रहा था विशाल
  • गंगानगर सपा नेता श्रवण चौधरी के यहां हुई थी डकैती

सोमवार देर रात डेढ़ बजे 25 हजार के इनामी रोहटा निवासी बदमाश विशाल की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बता दें ये बदमाश गंगानगर में सपा नेता के यहां डकैती मे शामिल था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी विशाल के पास से पिस्टल, स्कूटी व 30 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई है। ये आरोपी देहरादून की डकैती में भी शामिल था। जिसके चलते उस पर हत्या, लूट और हत्या की कोशिश समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। 15 नवंबर को गंगा नगर स्थित अमन विहार में सपा नेता श्रवण चौधरी के यहां डकैती की गई थी। जिसके 1 महीने बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। और अब एक और आरोपी विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

https://youtu.be/ysNBPRPKuQ8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *