Spread the love
  • जयंत चौधरी पर भाजपा नेता सुनील भराला का पलटवार
  • जयंत चौधरी ने पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी
  • सुनील भराला बोले जयंत की पढ़ाई में रही है कमी
  • जयंत अपनी अमर्यादित भाषा के लिए माफी मांगे :सुनील भराला

रालोद मुखिया जयंत चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामला गर्माया हुआ है। उनकी इस अभद्र टिप्पणी को लेकर अब भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सुनील भराला ने जयंत चौधरी पर बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा जिस प्रकार से एक अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। और अभद्र टिप्पणी भी की गई है। इसको देखकर मुझे लगता है कि जयंत चौधरी की मानसिकता के तौर पर पढ़ाई लिखाई और शिक्षा की भी कहि कमी रही है। और साथ में इस प्रकार की टिप्पणी करना भारत के प्रधानमंत्री पर जो संवैधानिक पद पर बैठे हो, और सब के प्रधानमंत्री हो, इसके लिये जयंत चौधरी को तत्काल सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

https://youtu.be/rWEU1uOcWgI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *