Meerut: कक्षा 12 के इस छात्र की गई चाकुओं से गोदकर हत्या
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

Meerut: कक्षा 12 के इस छात्र की गई चाकुओं से गोदकर हत्या

Spread the love
  • मेरठ में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला
  • 12वी के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या
  • छात्र की हत्या कर जंगल में फेंका शव
  • दो संदिग्ध युवकों से पुलिस कर रही है पूछताछ

मेरठ में छात्रों की हत्या का सिलसिला नही रुक रहा है आए दिन हत्यारे छात्रों को अपना निशाना बना रहे हैं। आज मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र में 12 वी के छात्र राजदीप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। बेरहमी से हत्या करने के बाद छात्र को जंगल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। हिरासत में लिए गए दोनो युवक मृतक छात्र को साथ लेकर हॉस्पिटल आए थे पुलिस ने इन्हे लगे हाथ हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं लग सका है बताया जा रहा है कि दोस्त राजदीप को घर से बुलाकर लाए थे। उसके बाद हत्या कर दी गई। बता दें मृतक राजदीप नगला हरेरू का रहने वाला है। बीते दिनों भी मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में 10 वी के छात्र की दोस्तो द्वारा ऐसे ही हत्या की गई थी। उससे पहले गंगानगर के आईएमटी में छात्र को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा था। मेरठ में छात्रों के साथ घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

https://youtu.be/A-E3lv938yA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *