मुंबई के कांदिवली इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है. मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस को खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी लग रहा है. इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है । यह घटना कांदिवली वेस्ट की है जहां एक परिवार फ्लैट में रहता है. इस सुसाइड में दो नाबालिग बच्चियां भी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घर की तलाशी ली. पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम की मदद भी ले रही है । पुलिस कहाना है कि सुसाइड नोट से लग रहा है कि परिवार में आर्थिक तंगी और कुछ बातों लेकर मतभेद चल रहा था. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी तभी सही कारण का पता चल सकेगा.पड़ोसियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है । इस संबंध में डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. घर का मालिक अजगर अली लोहे के एंगल से लटकता पाया गया और दोनों बच्चियों की लाश मिली. डीसीपी विशाल ठाकुर के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आर्थिक तंगी की बात समझ आ रही है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

