विनीत अग्रवाल बोले मुस्लिमों की दाढ़ी नोच डालो
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

विनीत अग्रवाल बोले मुस्लिमों की दाढ़ी नोच डालो

Spread the love
  • एक बार फिर बीजेपी नेता विनीत शारदा ने दिया विवादित बयान

     

  • विनीत शारदा ने दी मुस्लिमों का कत्लेआम करने की सलाह

     

  • विनीत शारदा: पेट में दाढ़ी रखने वालों से रहना सावधान

     

  • विनीत शारदा ने बयान में दाढ़ी वालो को किया टारगेट

     

  • क्या योगी सरकार करेगी इस विवादित बयान पर कार्येवाई

अक्सर अपने विवादित बोलो को लेकर जाने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक विशेष समुदाय की बात करते हुए उनका कत्ले आम करने की सलाह दे डाली, कहा कि पेट में दाढ़ी, जबान में दाढ़ी रखने वाले जिस गली में जिस शहर में जिस जगह मिले उनका कत्लेआम करने से चूकना मत। पेट में दाढ़ी रखने वालों से सावधान रहना,जहाँ भी वो दिखे उनकी दाढ़ी नोच लेना,उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को पांच बच्चे पैदा करना चाहिए, क्योंकि महाराजा अग्रसेन के भी अट्ठारह बच्चे थे। भगवान राम चार भाई थे। और भगवान कृष्ण के अस्सी पुत्र थे। आपको बता दें कि विनीत शारदा हमेशा अपने विवादित बोल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनको यह नहीं पता कि वह यह बयान देने के बाद फस गए हैं। और उन पर कार्रवाई भी हो सकती है क्योंकि भड़काऊ भाषण देने में हाल में ही आजम खान को कोर्ट ने दोषी मानते हुए 3 साल की सजा दी है। जिस की वजह से उनकी विधायकी भी जा चुकी है। अब वही भड़काऊ भाषण बीजेपी के नेता द्वारा दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अपने ही पार्टी के इस नेता पर क्या कार्रवाई करते है।

 

https://youtu.be/rda-8ozmVWI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *