ट्विटर ने अचानक ब्लू टिक के लिए पैसे देने पर लगाई रोक,क्या रही वजह
BREAKING

ट्विटर ने अचानक ब्लू टिक के लिए पैसे देने पर लगाई रोक,क्या रही वजह

Spread the love

ट्विटर ने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन पर शुक्रवार को रोक लगा दी है। एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कंपनी ने कोई फैसला वापस लिया है। बता दें एलन मस्क ने ब्लू टिक के लिए भुगतान का नया नियम बनाया था लेकिन इसे फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लागू होने के बाद कई बड़े ब्रांड ने फर्जी अकाउंट बना दिए थे और उनको ब्लू टिक भी मिल गए थे। जिसके बाद वह कंपनी के असली अकाउंट की तरह दिखने लगे थे।

ट्विटर
ऐसा एक मामला एली लिली नाम की कंपनी से सामने आया था जिसने फर्जी अकाउंट बनाया था और ट्वीट किया था। इसको लेकर ट्विटर ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन एली लिली कंपनी की ओर से माफी मांगते हुए ट्वीट आया था कि ’ हम उनसे माफी मांगते हैं जिन्हें फर्जी लिली अकाउंट से यह मैसेज मिला है ’
ऐसा ही मामला अमेरिका आधारित पीआर स्ट्रेटजिस्ट मैक्स ने बताया था कि उन्होंने असली एयरलाइंस के ब्लूटिक वाले फर्जी अकाउंट देखे हैं जो उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

बता दे एलन मस्क ने पिछले महीने ही 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। के बाद उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव कर दिए हैं। पीटर से करीब 3700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया जो कि कंपनी के आधे स्टाफ के बराबर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *