इंसानियत हुई शर्मसार, जब पत्नी ने पति की हत्या को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

इंसानियत हुई शर्मसार, जब पत्नी ने पति की हत्या को दिया अंजाम

Spread the love
  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या 
  • 3 आरोपी गिरफ्तार, 29 अक्टूबर से गायब चल रहा था मृतक 
  • पत्नी नीतू ने प्रेमी और उसके साथियों ने मिलकर की हत्या 
  • खेत में ले जाकर शराब पिलाई फिर दबाया गला

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें मृतक राधे शाम 28 अक्टूबर से गायब चल रहा था राधे शाम की गुमशुदगी के चलते पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद खुलासा हुआ कि राधे शाम की पत्नी नीतू ने अपने प्रेमी और प्रेमी के साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी नीतू पति को खेत में ले गई जहां उसने पति राधे शाम को पहले तो शराब पिलाई उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी और उसके साथी फरार चल रहे थे लेकिन पुलिस ने अब 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद ये सारा खुलासा हुआ है।

https://youtu.be/p8022GnVu70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *