रोड के किनारे गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था. हाइड्रा मशीन से पाइप उठाकर खुदे हुए खड्डे में डाला जा रहा था तभी मशीन का बैलेंस बिगड़ गया जिससे रोड पर जा रही निजी बस के अंदर पाइप घुस गया. इसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. यह हादसा राजस्थान के पाली जिले में हुआ । यह घटना पाली जिले में सुमेरपुर सांडेराव के पास नेशनल हाईवे 162 पर हुई जहां मारवाड़ जंक्शन से पुणे जाने वाली निजी बस निकल रही थी. वहीं सड़क किनारे गैस कंपनी, गैस की पाइपलाइन बिछाने का काम लंबे समय से कर रही थी । मंगलवार को हाइड्रा मशीन से पाइप उठाकर खुदे हुए खड्डे में डाला जा रहा था तभी हाइड्रा मशीन का बैलेंस बिगड़ गया जिससे रोड पर जा रही निजी बस के अंदर पाइप घुस गया. गैस पाइप एक तरफ से घुसकर दूसरी तरफ निकल गया । अचानक पाइप का एक हिस्सा अंदर घुसकर बस के दोनों तरफ की खिड़की वाला भाग तोड़ते हुए पीछे की तरफ चला गया. निजी बस पूरी स्लीपर कोच थी. अंदर सो रहे लोगों को कुछ समझ में भी नहीं आ रहा था कि यह क्या हुआ. जो लोग बैठे थे और पाइप की चपेट में आए, उनकी मौके पर मौत हो गई ।।
Recent Posts
नौचंदी मेले में आंधी-बारिश के बाद चीख-पुकार:
Spread the love मेरठ: मेरठ के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नौचंदी मेले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने
- June 12, 2026
- 10 Min Read
मेरठ का ‘इंसान’ बना ‘खलनायक’: इंस्टाग्राम पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बगड़िया मोहल्ले में एक युवक द्वारा
- June 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में नकली किन्नर बनकर वसूल रहे
Spread the love मेरठ: मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित हापुड़ चुंगी इलाके में उस समय
- June 10, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


