मेरठ में दो पक्षो में पथराव के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वीडियो में एक गाँव मे दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर पथराव गाली गलौच करते दिख रहे हैं ,छतों पर खड़े होकर ,हाथों में लाठी डंडे लिए खड़े हैं,अफरातफरी का माहौल बना हुआ है । इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए । ये वीडियो किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव का बताया जाता है । बताया जा रहा है कि ये वीडियो 26 नवंबर की हैं, दो पक्षो में दोनों तरफ से जमकर पथराव हो रहा है। जिसके बाद एक पक्ष के व्यक्ति को हाथ मे गोली लगना भी बताया गया है। हालाँकि ग्रामीणों ने गोली लगने की घटना को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 307 वे अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । बता दें कि चुनावी रंजिश के चलते 25 नवंबर की शाम को शराफत और जावेद पक्ष में मारपीट हो गयी थी। जिसमे पुलिस ने दोनों पक्षो के लोगो को हिरासत में लेकर 151 की धराओ में चालान कर दिया। हालांकि दोनों पक्षो की उसी दिन जमानत हो गयी। जिसके बाद 26 की सुबह 6 बजे अलीवारिस और जाहिद पक्ष में फिर से झगड़ा हो गया । शराफत में जा गाँव से ग्राम प्रधान पद का भावी उम्मीदवार बताया जा रहा है। उधर, जावेद भी प्रधान पद की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जाहिद पक्ष ने शराफत को देखते ही उसके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद जावेद और सराफत पक्ष में जमकर पथराव हुआ। जिसमें शराफत पक्ष की एक महिला व एक युवक पथराव में घायल हो गए। इसी दौरान गाव के सैकड़ो लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि जाहिद पक्ष के युवक ने ही जाहिद के हाथ मे तमंचे से गोली मार दी। इस वाकये को दर्जनों ग्रामीणों ने देखा । वहीं शराफत के परिजनों का कहना है कि इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ था। हमारे पक्ष की तरफ से दो लोग घायल हुए है, लेकिन पुलिस ने एकतरफा करवाई करते हुए दूसरे पक्ष की तहरीर पर बिना जांच किये ही 307 जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


