बोतल रिसाइकल करने की मशीन में फंसा युवक, मौके पर ही मौत
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

बोतल रिसाइकल करने की मशीन में फंसा युवक, मौके पर ही मौत

Spread the love
  • फैक्ट्री की मशीन में युवक फंसा, हुई मौत
  • 17 साल का निखिल करता था फैक्ट्री में काम
  • अकाल मौत से मजदूरों में कोहराम
  • सूचना मिलने के बाद भी मालिक मौके पर नहीं पहुंचा

इंचोली थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी के निकट स्थित इको केयर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में बोतलों को रिसाइकल करने का काम किया जाता है। फैक्ट्री में गांव महल निवासी 17 साल का निखिल भी काम करता था। गुरुवार को निखिल जब काम पर पहुंचा तो किसी वजह से वह मशीन में फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निखिल की मशीन में फसने के दौरान की कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं। निखिल की इस अकाल मौत की सूचना पर मजदूरों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद भी फैक्ट्री का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। निखिल काफी देर तक मशीन पर ही लटका रहा। मौके पर इंचोली थाना पुलिस तथा लावड़ चौकी पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *