बीजेपी नेता ने कहा हिंदू करें इतने बच्चे पैदा नहीं तो होगा भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

बीजेपी नेता ने कहा हिंदू करें इतने बच्चे पैदा नहीं तो होगा भारी नुकसान

Spread the love

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां उनके बोल बिगड़ गए उन्होंने विवादित बयान देते हुए हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील की विनीत अग्रवाल ने कहा कि अगर हिंदू 5–5 बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो दूसरे पाकिस्तान की मांग होने लगेगी। इसलिए हिंदुओं से अपील है कि पांच 5 बच्चे पैदा करें और उनको अलग-अलग क्षेत्र डॉक्टर ,आर्मी मैन, नेता आदि में भेजें। विनीत अग्रवाल ने आगे कहा कि अगर हिंदुओं ने 5 बच्चे पैदा नहीं किए तो उनको भारी नुकसान होगा। कहा की अगर हिंदुत्व है तो सर्व समाज है और अगर हिंदुत्व नहीं है तो कोई समाज नहीं है । इसलिए हम दो हमारे दो नहीं हम दो हमारे पांच के सिद्धांत को अपना। साथ ही यह भी कहा कि हमने अपनी सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है।

https://youtu.be/Y1SVTg-2UUw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *