इंचौली के ग्राम जलालपुर में युवक की दोस्तों ने की हत्या
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

इंचौली के ग्राम जलालपुर में युवक की दोस्तों ने की हत्या

Spread the love

मेरठ इंचौली के के ग्राम जलालपुर में आज सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके साथ मजदूरी करने वाले तीन युवक उसे बीते दिवस काम पर ले गये थे लेकिन वह वापस नहीं लौटा। आरोप है कि आज सुबह उसकी इन तीन लोगों ने हत्या कर शव गांव में ही डाल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक युवक का नाम बिजेंद्र उर्फ गूंगा है। बिजेंद्र की मां ईश्वरी ने जिन तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है उनमें सोनू, सचिन और सोनू शामिल हैं। इस हत्याकांड के बाद जलालपुर गांव में सनसनी फैल गयी है। भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गये हैं। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

https://youtu.be/1RxDU8rkQP0

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *