गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, रात तक पहुंच जायेगा बरनावा आश्रम
Uncategorized

गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, रात तक पहुंच जायेगा बरनावा आश्रम

Spread the love

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गयी है। माना जा रहा है कि देर रात तक गुरमीत बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंच जायेगा। बागपत में वह अनुयायियों संग दिवाली भी मनायेगा। गुरमीत पर बलात्कार जैसे संगीन आरोप हैं, वह पिछले लंबे समय से जेल में भी बंद है लेकिन आज भी अनुयायियों की श्रद्धा अटूट बनी हुई है।

डेरा प्रमुख के पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कार से पहुंचने की संभावना जताई गई है। डेरा प्रमुख के आने को लेकर आश्रम में तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इस बार डेरा प्रमुख के हेलीकाप्टर से भी बरनावा आने की संभावना जताई जा रही है। डेरे में लाइव प्रसारण के लिए टावर लगाकर कनेक्टिविटी बढ़ा दी गई है। आश्रम परिसर में लाइव प्रसारण के लिए एक वाईफाई टावर और एक निजी कंपनी का फोल्डेबल टावर लगाया गया है। इससे पूर्व डेरा प्रमुख 17 जून 2022 में 30 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम आया था। 18 जुलाई 2022 को पैरोल पूरा होने के बाद यहां से सुनारिया जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *