मध्य प्रदेश के रतलाम में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थियां धीरे-धीरे सुलझने लगी हैं. पुलिस की जांच में यह माना जा रहा है ये हत्याएं लूट या चोरी की नीयत से नहीं की गई हैं. इसका दूसरा अर्थ यह भी है कि यह हत्याकाण्ड कहीं न कहीं आपसी रंजिश के कारण हुआ है. गोली भी इतनी सटीक तरीके से मारी गई है कि एक गोली में एक की मौत हो गई. इससे पुलिस को लग रहा है कि हत्यारे प्रोफेशनल किलर हैं । पुलिस के जांचकर्ता शुरुआती तौर पर यही मान रहे हैं कि ये जघन्य हत्याकाण्ड किसी रंजिश की वजह से अंजाम दिया गया है. हत्या के समय का ठीक-ठीक अंदाजा तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लग सकेगा लेकिन जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि गृहस्वामी मृतक गोविन्द राम रात को 9 बजे तक दुकान चलाता था और इसके बाद दुकान बन्द करके घर लौटता था । घटना वाली रात भी दुकान बन्द करके साढ़े नौ तक घर लौटा था. इस हिसाब से हत्या की वारदात रात साढ़े नौ बजे के बाद ही हुई होगी. तीन लोगों की हत्या के लिए कम से कम तीन फायर किए गए थे लेकिन आसपास में किसी को फायर की आवाज सुनाई नहीं दी । इसका कारण यह माना जा रहा है कि बुधवार रात को देवउठनी एकादशी होने की वजह से रात के वक्त पूरे शहर में पटाखे फोड़े जा रहे थे और हर तरफ पटाखों की आवाज गूंज रही थी. पटाखों के शोर में रिवाल्वर के फायर की आवाज दब गई और इसी वजह से आसपास के लोग फायर की आवाज को समझ नहीं पाए ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


