RSS ने मोहन भागवत का तिरंगा लहराते वीडियो जारी किया, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत
BREAKING राष्ट्रीय

RSS ने मोहन भागवत का तिरंगा लहराते वीडियो जारी किया, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत

Spread the love
139 Views

आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में भारत की आजादी के 75वें वर्ष मनाते हुए आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गयी। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए अन्य लोगो को भी इसके लिये प्रोत्साहित किया। वहीं आरएसएस ने अपनी डीपी पर तिरंगा लगाते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज संघ कार्यालय पर तिरंगा लहराते हुए वीडियो जारी किया है। माना जा रहा है कि यह उन लोगों के लिये जवाब है जो लगातार यह दावा करते रहे हैं कि आजादी के 75 साल बाद भी आरएसएस ने अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं लहराया है।

बता दें कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू किया गया यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। केंद्र सरकार ने इसके चलते लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घर में तिरंगा फहराने या प्रदर्शित करने के लिये कहा है। अब एक नागरिक, एक निजी संगठन या एक शैक्षणिक संस्थान सभी दिनों और अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है या प्रदर्शित कर सकता है। ध्वज प्रदर्शन के समय पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया है ताकि तिरंगे को खुले में और अलग-अलग घरों या इमारतों में दिन-रात प्रदर्शित किया जा सके। दरअसल, भारतीय ध्वज संहिता को पहले पिछले साल दिसंबर में संशोधित किया गया था, जिसमें कपास, ऊन, रेशम और खादी के अलावा हाथ से काते, हाथ से बुने हुए और मशीन से बने झंडे बनाने के लिए पॉलिएस्टर के उपयोग की अनुमति दी गई है।

उधर, कांग्रेस लगातार तिरंगे को लेकर आरएसएस व पीएम मोदी को घेरती रही है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को यह चैलेंज दिया था कि वह आरएसएस के कार्यालय पर तिरंगा लहरा कर दिखाये। इसके अलावा कांग्रेस का यह भी कहना है कि भाजपा ने तिरंगा भी बेच डाला है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *