देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से बंद हो रही है. ट्रेन में यात्रियों की कमी की वजह से इसे अगले आदेश तक बंद किया गया है. आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक संक्रमण की वजह से यात्रियों का आवागमन बहुत कम है जिसकी वजह से तेजस ट्रेन का संचालन अभी फिलहाल के लिए 23 तारीख से बंद किया जा रहा है. आगे फिर से इसे कब शुरू करना है यह कुछ दिन बाद तय किया जाएगा । देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस लखनऊ से दिल्ली के बीच चलती है. इसे आईआरसीटीसी द्वारा चलाया जाता है. इस ट्रेन को पूरी तरह से वीआईपी बनाया गया है. पहले महीने में ही मुनाफा कमाने से तेजस की सफलता काफी बढ़ गई थी. इस बीच वाराणसी से इंदौर के बीच महाकाल एक्सप्रेस का संचालन आईआरसीटीसी को दे दिया गया । तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के बंद होने के पीछे यात्रियों की संख्या में कमी बताई जा रही है. कोरोना संक्रमण के बीच वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बहुत कम यात्रियों ने बुकिंग कराई, जिसकी वजह से रेलवे को इस ट्रेन के संचालन से कोई खास आमदनी नहीं हो रही है । यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए IRCTC ने इस ट्रेन को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा था. इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 23 नवंबर से अगले आदेश तक तेजस ट्रन की सभी सेवाओं को रद्द करने का फैसला किया. बता दें कि अक्टूबर 2019 में देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


