उत्तर प्रदेश

सपा ने पूर्व एमएलसी समेत चार पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Spread the love

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व एमएलसी समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने वालों पर निष्कासन की यह कार्यवाही की गई है। निकाले गये लोगों में पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह भी शामिल हैं।

पार्टी कार्यालय से इन नामों की घोषणा करते हुए एक पत्र ट्वीट किया गया है।

इस पत्र के मुताबिक राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, रमेश यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर और उपेंद्र यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन नेताओं पर पार्टी का विरोध करने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *