BREAKING उत्तर प्रदेश

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के ठिकानों पर आयकर छापे

Spread the love

आयकर विभाग ने एयर चार्टर एवियशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और हीरो कार्प ग्रुप पर अपना शिकंजा कस दिया। सुबह से करीब पत्तीस स्थानों पर एक साथ छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। ये छापे टैक्स चोरी के मामलों से जुड़े हैं। एक साथ छापे की यह कार्रवाई देश के कई शहरों में एक साथ हो रही है। इनमें दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद व पंजाब शामिल हैं। हीरो कार्प मुंजाल ब्रदर्स का है जबकि एयर चार्टर मनिंदर सिंह सेठी का है।

इस छापे के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने में आ रही है। आज सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर हीरो मोटकॉर्प के शेयर 1.25 फीसदी की गिरावट के बाद 2393 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। आयकर विभाग के एक्शन की खबर आते ही शेयर में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई थी जो 1 घंटे बाद थोड़ा रिकवर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *