मेरठ

हार के बाद गरीबों का उत्पीड़न कर रहे भाजपाई-अतुल प्रधान

Spread the love
  • संगीत सोम के जवाब में उतरे विधायक अतुल प्रधान
  • गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी-अतुल
  • हार के चलते घमंड हुआ चकनाचूर
  • पंचायत के बाद सामने आये अतुल प्रधान
  • हार के बावजूद सौ विधायकों के बराबर हूं- संगीत सोम

मेरठ सरधना विधानसभा सीट पर हार जीत के फैसले के बाद अब एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिवस हारे विधायक संगीत सोम ने महापंचायत की और कहा कि वह हारने के बावजूद सौ विधायकों के बराबर हैं। गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी , और योगी जी का बुलडोजर व संगीत का डंडा बराबर चलेगा। इसके जवाब में बीते दिवस ही सरधना विधानसभा सीट पर काबिज हुए सपा विधायक अतुल प्रधान ने वीडियो वायरल किया था और फिर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत की। उनका कहना है कि हार के बाद खिसायते हुए कुछ लोग गरीब लोगों पर जुर्म कर रहे हैं। सलावा में भाजपाइयों ने दलितों पर हमले किये, उनसे मारपीट की गई। अतुल प्रधान ने गरीबों की मदद व मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।  

(विस्तार से देखिये 👇 )

https://www.youtube.com/watch?v=FUZmBAfH_zY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *