BREAKING राष्ट्रीय

बिपिन रावत व कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Spread the love
112 Views

 देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Gen Bipin Rawat) और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का फैसला लिया गया है। इनके साथ ही प्रभा आत्रे और राधेश्याम खेमका को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा। सत्रह लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और अभिनेता विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे।

देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला, भारत बायोटेक के कृष्णा इल्ला, सुचित्रा इल्ला, दिवंगत पंजाबी गायक गुरमीत सिंह बावा और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 107 लोगों को पद्म श्री दिया जाएगा. इनमें ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत, वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम का भी नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *