BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

इंडिया गेट पर 50 सालों से प्रजव्वलित अमर जवान ज्योति आज हो जायेगी “विलुप्त”

Spread the love
107 Views

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से प्रजव्वलित अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। यह विलय शुक्रवार की दोपहर किया जायेगा। कांग्रेस ने इस फैसले को बेहद दुखद बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिये जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जायेगा।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को किया था। यह इंडिया गेट से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं। दरअसल, अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी, जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट ब्रिटिश राज के दौरान प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध (1919) में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में युद्ध स्मारक के रूप में बनाया गया था। इंडिया गेट पर भी सैनिकों के नाम खुदे हुए हैं।

कांग्रेस नेता लालजी देसाई ने ट्वीट करके कहा है, ”इंडिया गेट पर प्रज्वलित अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलय करना अत्यंत दुखद है। ये उन वीर शहीदों का अपमान है जो 1971 में भारत पाक युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे.”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *