उत्तर प्रदेश

भड़काऊ भाषण पर जितेंद्र उर्फ वसीम के बाद अब यति नरसिंहानंद भी गिरफ्तार

Spread the love
128 Views

धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में उत्तराखंड पुलिस ने धर्म संसद कोर कमेटी के सदस्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व यति के निर्देशन में हिंदू बने जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही धर्म संसद कोर कमेटी ने शांभवी आश्रम में बैठक करके 3 दिन से अनशन कर रहे यति नरसिंहानंद और अमृतानंद अनशन खत्म करने को राजी हो गए थे।

यह फैसला लिया गया था कि, सत्याग्रह चलता रहेगा। लेकिन पुलिस ने 17 जनवरी को सर्वानंद घाट में प्रतिकार सभा होने से पहले ही शनिवार शाम को नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी पर धर्म संसद के अध्यक्ष प्रबोधानन्द गिरी आनंद ने कहा कि गिरफ्तारी से संतों के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रतिकार सभा होकर रहेगी। धर्म संसद के संयोजक आनंद स्वरूप ने कहा, जिहादियों के दबाव में आकर सरकार संतों को गिरफ्तारी कर रही है। इसका परिणाम उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *