Spread the love
110 Views

पबजी अपने नये रंग रूप को लेकर भारत में लॉन्च हो गया है। भारत के साथ ही यह 200 से अधिक देशों में Android और iOs दोनों ही प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। PUBG New State की घोषणा फरवरी 2021 में की गई थी। इसे बनाने वाली कंपनी Krafton ने दावा किया था कि घोषणा के बाद ही कंपनी को 50 मिलियन से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन मिला था।

दरअसल, PUBG New State साल 2050 के टाइमलाइन पर आधारित है। नए गेम में PUBG Mobile या BGMI की तुलना में ज्यादा अच्छा ग्राफिक्स और गेम-प्ले दिया गया है। गेम-प्ले मैप भी पहले से बेहतर होगा। नए मोड में LED लाइट वाले कई व्हीकल्स, ड्रोन और अन्य चीजें जोड़ी गईं हैं। इसमें Troi, Erangle समेत 4 मैप दिए गए हैं। नए गेम में अच्छा वेपन कस्टमाइजेशन, नए वाहन, ड्रोन शॉप और कई अन्य चीजें जोड़ी गईं हैं। यहां कई क्रेट्स और रुके हुए ट्रेन कम्पार्टमेंट दिए गए हैं। यह मैप नजदीक फाइट के लिए है। इसमें लंबी दूरी तक मार करने वाले राइफल बहुत कम दिखेंगे। यह मोड 4×4 गेम मोड होगा। इसे 10 मिनट तक खेला जा सकेगा। इसमें चालीस किलिंग करने वाला विजेता घोषित होगा। इसमें Stim शॉट्स का इस्तेमाल करके हेल्थ को रीजेनरेट किया जा सकेगा। इस नए गेम में गेम-प्ले फीचर Trunk जोड़ा गया है। इसमें खिलाड़ियों को अपने हथियार, आर्मर और कंज्यूमेबल आइटम्स को स्टोर करने का ऑप्शन मिलेगा। अपने फेवरेट हथियार को गनफाइ में स्वीच किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *