गांधीनगर : गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम तक होगा. जानकारी के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल तय है. कुल 24 मंत्री शपथ ले सकते हैं. रुपाणी मंत्रिमंडल में शामिल दिग्गज मंत्रियों का पत्ता कट सकता है. शपथ ग्रहण से पहले सभी विधायकों को गांधीनगर पहुंचने को कहा गया है । भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी. दो दिन पहले विजय रूपाणी ने हाई कमान के आदेश के बाद मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था. गुजरात में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं । राजभवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे. पार्टी के निर्णय के अनुसार, केवल पटेल ने शपथ ली. सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अगले कुछ दिनों में मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य शपथ लेंगे । बीजेपी नेताओं के मुताबिक, जमीनी स्तर पर पटेल का कामकाज, सहकारिता क्षेत्र पर उनकी पकड़, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ाव और प्रशासनिक क्षमताएं जैसे गुणों के कारण भूपेंद्र पटेल को यह जिम्मेदारी दी गयी है. गुजरात में पाटीदार जाति का वर्चस्व है और बड़ी संख्या में मतदाता इसी जाति के हैं ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


