BREAKING उत्तर प्रदेश

27 माह बाद आजम खान ने ली जेल से बाहर की सांस, अंतरिम जमानत पर रिहा

Spread the love

एक के बाद एक ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज होने के बाद गिरफ्तार हुए सपा विधायक आजम खान शुक्रवार की सुबह जेल से जमानत पर रिहा हो गये। उन्हें जेल से लेने के लिये शिवपाल यादव के अलावा उनके दोनों बेटे पहुंचे हैं। आज सुबह से ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी। इससे पहले जेल की तरफ आने जाने वाली गाडियों की बखूबी तलाशी पुलिस प्रशासन ने ली। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

जेल से बाहर निकलते सपा विधायक आजम खान। साथ में हैं शिवपाल यादव व आजम खान के बेटे।

बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सपा विधायक आजम खां की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। जमानत मंजूर होने के बाद से ही उनके रिहाई आदेश का इंतजार हो रहा था। गुरुवार की देर शाम तक रिहाई परवाना न मिलने की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। सपा विधायक आजम खां को 27 फरवरी 2020 में सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था। पत्नी तजीन फात्मा व बेटा अब्दुल्ला आजम भी सीतापुर जेल भेजे गए थे। करीब 10 माह बाद पत्नी तजीन फात्मा को जमानत मिल गई थी। अब्दुल्ला आजम 15 जनवरी 2022 को रिहा हुए थे। जमानत मिलने के बाद आजम खां करीब 27 महीने बाद रिहा हो रहे हैं।

आजम खान की रिहाई पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह कहते हुए ट्वीट किया है कि झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *