25 हजार का इनामी सलमान गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
चोरी के कई मामलों में वांछित सलमान उर्फ डेविड को आज मवाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के लिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी देहात अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि सलमान उर्फ डेविड पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह मवाना थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों मे शामिल था। वह ग्राम कोडियागंज थाना अकबराबाद जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। यह भी जानकारी में आया है कि सलमान अलीगढ़ का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गुरूवार की रात मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर करीब चौदह मुकदमें दर्ज हैं।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/

