25 हजार का इनामी सलमान गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
मेरठ आस-पास

25 हजार का इनामी सलमान गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Spread the love

चोरी के कई मामलों में वांछित सलमान उर्फ डेविड को आज मवाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद  गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के लिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि सलमान उर्फ डेविड पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह मवाना थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों मे शामिल था। वह ग्राम कोडियागंज थाना अकबराबाद जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। यह भी जानकारी में आया है कि सलमान अलीगढ़ का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गुरूवार की रात मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर करीब चौदह मुकदमें दर्ज हैं।

follow us on 👇

 https://www.facebook.com/groups/480505783445020
  https://twitter.com/home
 https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
 https://firstbytetv.com/

 

 

1 Comment

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *