
अरुण गोविल-एक बार फिर “रामायण” के जरिये घर व दिलों पर “दस्तक” देने को तैयार
- घर घर राम चरित मानस वितरण अभियान
- मैं सिर्फ नाली खड़ंजे के लिये नहीं हूं
- समाज के लिये कुछ बढ़ा करने की चाह-गोविल
- मैं सिर्फ श्रीराम के कार्यों का माध्यम मात्र-अरुण
- 22 जनवरी से घर घर रामायण का होगा वितरण
- किठौर विधानसभा क्षेत्र से होगी अभियान की शुरूआत
- 11 लाख राम चरित मानस का होगा वितरण
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरुण गोविल एक बार फिर से रामायण के जरिये लोगों के घर और दिल दोनों पर ही दस्तक देने जा रहे हैं। रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभा कर इस किरदार को अमर कर देने वाले अरुण गोविल 22 जनवरी को किठौर से एक अनूठे अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत वह देश के विभिन्न हिस्सों में ग्यारह लाख राम चरित मानस का वितरण करेंगे। इसके लिये व्यापक स्तर पर तैयारी की गई हैं।
आज मीडिया के समक्ष संपूर्ण अभियान की जानकारी साझा करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि वह कुछ नहीं करते, हां वह माध्यम जरूर बन जाते हैं। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से वह चुनाव जीते और जीत भी दर्ज की, यह सब श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ। जिसने ने भी जिसके भी दिमाग में बतौर प्रत्याशी मेरा नाम डाला उसके पीछे भी श्रीराम ही हैं। आज प्रेस वार्ता की विशेष बात यह भी रही कि इस अभियान में भाजपा तो उनके साथ है ही, उनकी धर्मपत्नी भी साथ हैं। और इसका अरुण गोविल ने बकायदा उल्लेख भी किया।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/